12वीं कंप्यूटर साइंस के बाद क्या करें ? - 12th Career Option

12वीं कंप्यूटर साइंस के बाद क्या करें ?

12वीं कंप्यूटर साइंस (Computer Science) के बाद क्या करें ?

अगर आप भी 12वीं कंप्यूटर साइंस (computer Science) के छात्र है ,तो अक्सर आपके दिमाग में ये सवाल आता होगा, के 12वीं कंप्यूटर साइंस (computer Science) के बाद क्या करें?” आपके इस सवाल से जुड़ी कन्फूशन  से निपटने के लिए हमने ये ब्लॉग तैयार किया है। इस ब्लॉग में ,मैँ आपको बताऊंगा 12वीं कंप्यूटर साइंस (computer Science) के बाद सबसे अच्छा कोर्स और 12वीं कंप्यूटर साइंस (computer Science) के बाद करियर विकल्प के बारे में।

 

12वीं कंप्यूटर साइंस (Computer Science) के बाद कोर्स –

अगर आप 12वीं कंप्यूटर साइंस (computer Science) के छात्र है तो आपके पास चुनने के लिए बहुत सारे विकल्प है। यहाँ मैं आपको सबसे ज्यादा चुने जाने वाले कोर्सो के बारे में बताऊंगा। इन कोर्सो को आप 12वीं के बाद कर सकते है।

1. कंप्यूटर साइंस में बी.टेक (B.Tech in Computer Science)-

12वीं कंप्यूटर साइंस (computer Science) के बाद बी.टेक सबसे ज्यादा चुना जाने वाला कोर्स है। बी.टेक कंप्यूटर साइंस में बहुत ज्यादा लोकप्रिय कोर्सो में से एक हैं। बी.टेक की विभिन्न प्रकार की इंडस्ट्री में बहुत डिमांड है इसलिए यह बहुत ही लोकप्रिय कोर्सो में  से एक है।बी.टेक कंप्यूटर साइंस स्टूडेंट के रूप में ,आप इसमें कंप्यूटर बेसिक्स से लेकर लैंग्वेजेज तक सीख सकते हो। इसमें आपको कंप्यूटर का उपयोग किस किस क्षेत्र में होता है सभी जानकारी मिलेगी। इसमें आपको कंप्यूटर की लैंग्वेजेज सीखने को मिलेगी। कंप्यूटर लैंग्वेजेज की मार्किट  डिमांड बहुत है। इन लैंगुएजेस  के द्वारा हम कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, वेब डिज़ाइन ,वेबसाइट डिज़ाइन ,डेटाबेस डिज़ाइन और भी बहुत कुछ सीखते है।

इस प्रकार यह हमारे लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है करियर के लिए। आईटी इंडस्ट्री में बी टेक की बहुत ज्यादा डिमांड रहती है। आईटी में आये दिन एप्लीकेशन डेवलपमेंट की डिमांड रहती है ,जिसके लिए बी.टेक स्टूडेंट को ही प्राथमिकता दी जाती है।बी.टेक कंप्यूटर साइंस शायद सबसे अधिक मांग वाली डिग्रियों में से एक है, इसलिए इसमें करियर बनाने के लिए आपको बहुत कम्पटीशन  का सामना करना पड़ सकता है। इस डिग्री को जारी करने वाले प्रमुख संस्थानों में आई.आई.टी. (IIT), ऐन आई.टी. (NIT),  BITS पिलानी आदि शामिल हैं।बी.टेक को पूरा करने के बाद आप कई क्षेत्रो में अपना करियर बना सकते हो ,जैसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट आदि।

2. बी.टेक इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (B.Tech in Information Technology) –

बी.टेक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी भी एक बहुत प्रसिद्ध करियर ऑप्शन है कंप्यूटर साइंस स्टूडेंट्स के लिए। यह कोर्स और लक्ष्य के हिसाब से कंप्यूटर साइंस से अलग है। जहाँ   कंप्यूटर साइंस में बी.टेक आपको प्रोग्रामिंग क्षेत्र का अनुभव देता है ,वहीँ बी.टेक इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में आपको इनफार्मेशन थ्योरी और मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी जाती है। इसमें आपको नेटवर्किंग, डेटाबेस प्रबंधन, प्रोग्रामिंग और सूचना प्रौद्योगिकी के अन्य पहलू के बारे में अध्ययन करने के लिए मिलता है। जो स्टूडेंट्स अपना करियर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बनाना चाहते है उनके लिए यह बहुत ही अच्छा करियर विकल्प है।

3. बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) (Bachelor of Computer Application)

इंजीनियरिंग कोर्स के अलावा आप कंप्यूटर साइंस में और भी कोर्स कर सकते है। सबसे ज्यादा प्रसिद्ध कोर्स कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) है।बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) कोर्स में आप कंप्यूटर साइंस के बारे में और भी विस्तारपूर्वक जानकारी पाएंगे। इसमें आपको कंप्यूटर ऍप्लिकेशन्स और कंप्यूटर के विभिन्न सिद्धांतो के बारे में जानकारी मिलेगी। इसमें आपको सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम, सैद्धांतिक कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर नेटवर्क आदि के बारे में बताया जाता है। जो लोग अपना करियर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बनाना चाहते है उनके लिए बहुत ही अच्छा कोर्स है।

4.बी.एस.सी. कंप्यूटर साइंस [B.S.C (Computer Science)]-

बी.एस.सी. भी 12वीं कंप्यूटर साइंस के बाद बहुत अधिक प्रसिद्ध कोर्सो में से एक है। कुछ स्टूडेंट  बी.एस.सी.  और बीसीए  को लेकर कंफ्यूजन में रहते है, उन्हें लगता है के दोनों में एक ही चीज़ पढ़ाई जाती है।

हालांकि,  बी.एस.सी.  और बीसीए  दोनों में बहुत अंतर है। बीएससी कंप्यूटर विज्ञान आपको कंप्यूटर विज्ञान के पीछेकी थ्योरी  सिखाता है और संबंधित अवधारणाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है। दूसरी ओर, बीसीए कंप्यूटर और कंप्यूटर विज्ञान के अनुप्रयोगों पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है ।

5. बीएससी (अन्य विज्ञान धाराएं)-

कंप्यूटर साइंस से 12वीं करने के बाद जरुरी नहीं है कि आपको कंप्यूटर साइंस की ही डिग्री हासिल करनी पड़े। आप 12वीं में अपने चुने हुए विषयों के आधार पर बीएससी स्ट्रीम में एडमिशन ले सकते हैं। कुछ प्रमुख बी.एससी. विकल्पों में शामिल हैं:

बीकॉम (बैचलर ऑफ कॉमर्स), बी.ए. (बैचलर ऑफ आर्ट्स), और अन्य पाठ्यक्रम जो उनके विषयों के मूल सिद्धांतों और सैद्धांतिक पहलुओं को कवर करते हैं।

अब तक हम देख चुके है कि 12वीं कंप्यूटर साइंस के बाद कौन कौन से कोर्सेज आप कर सकते है। अब हम देखते है सबसे अच्छा करियर ऑप्शन 12वीं कंप्यूटर साइंस के बाद।

करियर ऑप्शन 12वीं कंप्यूटर साइंस के बाद।(Career Options After 12th Computer Science)

1. सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer)-

12वीं कंप्यूटर साइंस से करने के बाद सबसे ज्यादा चुना जाने वाला करियर ऑप्शन सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक मुख्य भूमिका निभाते है, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में। सॉफ्टवेयर डिज़ाइनर और डेवलपर के साथ काम करके सॉफ्टवेयर इंजीनियर सॉफ्टवेयर बनाते है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सॉफ्टवेयर डिज़ाइन करने के लिए बहुत सारे प्रोग्रामिंग कार्यो को करना पड़ता है। यह काम छोटे छोटे भागों में किये जाते है। बाद में एक पूरी तरह से काम करने वाला प्रोग्राम बनाने के लिए संयोजन (combine ) करता है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) सॉफ्टवेयर के डिज़ाइन और डेवेलोमेंट में भाग लेते है। आजकल सॉफ्टवेयर के द्वारा बहुत बड़े बड़े कामो को कम समय में किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिम्मेदारी होती है एक अच्छे सॉफ्टवेयर को बनाकर काम को अच्छी तरह कर सके। सॉफ्टवेयर बनाने में जो कम्पनियाँ मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है जैसे Accenture, Tata Consultancy Services, Infosys, Tech Mahindra, आदि। इन कंपनियों में ही काम करके सॉफ्टवेयर इंजीनियर बड़े बड़े सॉफ्टवेयर का निर्माण करते है।

2.क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud Computing)-

12वीं कंप्यूटर साइंस (computer Science) के बाद आप अपना लक्ष्य क्लाउड कंप्यूटिंग को भी करियर ऑप्शन के रूप में चुन सकते है। यह टेक सेक्टर ((tech sector) में सबसे अधिक भुगतान करने वाले क्षेत्रो में से एक है। क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में क्लाउड डेवलपमेंट और क्लाउड से जुड़े समाधानों पर काम किया जाता है।

आपको क्लॉउड टेक्नोलॉजी से परिचित होना चाहिए। आजकल जैसे-जैसे व्यापार में लोग क्लॉउड टेक्नोलॉजी का उपयोग करने में आगे बढ़ रहे है, क्लाउड कंप्यूटिंग की भी मांग बढ़ी हैं। यह सबसे अधिक मांग वाले क्षेत्रो में से एक है और आप अपने कौशल से इस क्षेत्र में एक अच्छी नौकरी पा सकते है।
इस क्षेत्र में काम करने वालो की जो मुख्य भूमिका रहती है वो Solutions Architect, DevOps Engineer, Technical Architect, आदि। इस क्षेत्र में अच्छे वेतन पर (salary) नौकरी पाने के लिए स्नातक की डिग्री काफी नहीं होती है। आपको क्लाउड कंप्यूटिंग में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करना चाहिए। यह आपको भर्ती करने वालों की नज़र में अलग दिखने और अच्छी वेतन वाली भूमिकाएँ प्राप्त करने में मदद करेगा।

फ्री कंप्यूटर क्लास के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।

सब्सक्राइब करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.youtube.com/channel

कंप्यूटर के फ्री नोट्स लेने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करें –
नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें-

technicalinstitutions.com

12वीं के बाद सरकारी नौकरी

1 thought on “12वीं कंप्यूटर साइंस के बाद क्या करें ?”

Leave a Comment