IPS अधिकारी कैसे बनें?

IPS अधिकारी कैसे बनें?(How to Become An IPS Officer)

IPS अधिकारी कैसे बनें? आईपीएस अधिकारी कई भारतीयों के लिए बहुत बड़े सपने को पूरा होने जैसा है। सबसे बड़ी और खास बात यह है कि वह सम्मान और सफ़ेद कॉलर हर किसी के बस की बात नहीं होती। एक आईपीएस अधिकारी बनने का सपना वही पूरा कर सकता है जो अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करेगा।
अगर आपने अपने जीवन में आईपीएस अधिकारी बनने का पहले ही लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। अब आप भी चाहते है कि इस लक्ष्य तक कैसे पंहुचा जाये ?और आप कंफ्यूज हो रहे है कैसे आगे बढ़ना है अपने लक्ष्य की ओर। अगर आपका आईपीएस अधिकारी बनना सपना और जूनून है लेकिन ठीक से नहीं पता के आगे क्या करना चाहिए? तो आप बिलकुल सही जगह आये है। यह ब्लॉग आईपीएस अधिकारी कैसे बनें ? से जुड़े सवालों का हल करता है। इस ब्लॉग में हम निम्नलिखित बिंदुओं के बारे जानेंगे-

  • आईपीएस का पूरा नाम
  • आईपीएस अधिकारी बनने की प्रक्रिया
  • आईपीएस अधिकारी कैसे बनें?
  • शैक्षिक योग्यता (Qualification)
  • आयु सीमा (Age Limit) और कितनी बार प्रयास
  • विकलांगों के लिए आयु सीमा और कितनी बार प्रयास
  • शारीरिक मांग (Physical Requirement)
  • नेत्र दृष्टि आवश्यकताएँ
  • कानो से सम्बंधित आवश्यकताएँ
  • रक्तचाप आवश्यकताएँ
  • आईपीएस शाखाएं

IPS का पूरा नाम (Full Form Of IPS)

आईपीएस अधिकारी का पूरा रूप भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service) है। IPS अधिकारी की सबसे महत्पूर्ण जिम्मेदारी अपने क्षेत्र, समाज और अपने चारो तरफ कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

आईपीएस अधिकारी के बारे में –
                                                  आईपीएस अधिकारी मुख्य तौर पर जनता की सेवा के लिए जिम्मेदार होता है। जनता की सुरक्षा और रक्षा करना आईपीएस अधिकारी की जिम्मेदारी होती है। आईपीएस अधिकारी की सीमाएं केवल अपने राज्य तक ही सीमित नहीं होती है ,अपने देश हित के लिए कई बार राज्य से बाहर भी एक आईपीएस अधिकारी को अपनी सेवाएं देने पड़ती है।

IPS अधिकारी बनने की प्रक्रिया 

Step 1- ग्रेजुएशन पूरा करना (Complete your graduation)

  • सबसे पहले आपको 12वीं कक्षा को पूरा करना है। इसके बाद आपको ग्रेजुएशन की डिग्री लेना होता है। ग्रेजुएशन की डिग्री की डिग्री आप अपने किसी भी पसंदीदा क्षेत्र में ले सकते है।

Step 2- सीएसई – यूपीएससी परीक्षा की देना (Apply for UPSE-CSE Exam)-

  • ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के बाद आपको UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। एक आईपीएस अधिकारी बनने के लिए आपको UPSC द्वारा आयोजित तीनो चरणों को पास करना होगा। ये तीन चरण इस प्रकार है –
    1) प्रारंभिक परीक्षा
    2) मुख्य परीक्षा
    3) साक्षात्कार प्रक्रिया

Step 3- क्षेत्र प्रशिक्षण (Field Training)-

  • जब आप UPSC की परीक्षा पास और और आईपीएस बन जाते हैं, फिर आपको क्षेत्र प्रशिक्षण दिया जाता है। क्षेत्र प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आपको एक आईपीएस अधिकारी के रूप में तैनात कर दिया जाता है।

IPS अधिकारी कैसे बनें?

आईपीएस अधिकारी कैसे बनें

एक आईपीएस अधिकारी बनने के लिए आपको UPSC द्वारा आयोजित सिविल सर्विस (Civil Service) की परीक्षा पास करनी होगी। UPSC द्वारा हर साल सिविल सर्विस की परीक्षा आयोजित करता है। एक आईपीएस अधिकारी बनने के लिए आपको प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया को पास करना होता है। ये परीक्षा पास करने के बाद आप आगे के प्रशिक्षण के लिए तैयार हो जाते है।
एक आईएएस ,आईएफएस और आईआरएस बनने के लिए भी आपको UPSC पास करना होगा।

शैक्षिक योग्यता (Qualification):

  1. आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए।
  2. यहाँ तक की अगर आप ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में उपस्थित हो रहे है तो भी आप आवेदन कर सकते है।
  3. यहाँ तक कि अगर किसी उमीदवार ने दूरस्थ शिक्षा से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है वह भी आईपीएस अधिकारी के पद के लिए आवेदन कर सकता है।
  4. तकनीकी डिग्री वाले उमीदवार भी इस आईपीएस अधिकारी के पद के लिए आवेदन कर सकता है।
  5. एक पेशेवर योग्यता वाला उमीदवार भी इस पद के लिए आवेदन कर सकता है।
  6. एक मेडिकल छात्र जिसने अपनी डिग्री पूरी कर ली हो और इंटर्नशिप से गुजर रहा है वो भी इस पद पर आवेदन कर सकता है।

आयु सीमा (Age Limit) और कितनी बार प्रयास –

  1. एक आईपीएस अधिकारी बनने के लिए कम से कम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए और केटेगरी के अनुसार अघिकतम इस प्रकार है –
  2. रक्षा सेवा कर्मियों के लिए आयु में छूट है।
  3. जम्मू और कश्मीर वालो के लिए आयु में 5 वर्ष की छूट है।

वर्ग(Category)                       आयु(Age)          प्रयास (Attempts)
General 32 6
OBC 35 9
SC/ST 37 No Limit

 विकलांगों के लिए आयु सीमा (Age Limit for Handicapped)-

वर्ग(Category)                       आयु(Age)          प्रयास (Attempts)
General 42 9
OBC 45 9
SC/ST 47 No Limit

शारीरिक मांग (Physical Requirement)- 

IPS ऑफिसर बनने के लिए कोई शारीरिक या आउटडोर टेस्ट नहीं होता है। IPS अधिकारी बनने के लिए शारीरिक मानदंड की नीचे सूची दी गयी हैं।

वर्ग(Category)                       ऊंचाई                छाती
पुरुष                                                        165 सेन्टीमीटर General)  84 सेन्टीमीटर   
महिला                                                     150 सेन्टीमीटर General) 
145 सेन्टीमीटर (अन्य )
79 सेन्टीमीटर

जो उम्मीदवार SC वर्ग (केटेगरी) से है उनके लिए इसमें छूट है जो इस प्रकार है –

विवरण (Particular) ऊंचाई
पुरुष                                                        165 सेन्टीमीटर
महिला                                                    150 सेन्टीमीटर

  नेत्र दृष्टि आवश्यकताएँ (Eye vision Requirement)

  1. एक अच्छी दृष्टि के लिए आँख की दूरी ६/६ और ६/९ होनी चाहिए।
  2. मायोपिया और हाइपर मायोपिया -4D . से अधिक नहीं होना चाहिए।
  3. निकट दृष्टि J1 और J2 होनी चाहिए।
  4. उम्मीदवार (candidate) रतौंधी से पीड़ित नहीं होना चाहिए।

कानों से सम्बंधित आवश्यकताएँ (Requirement Related to Ears)

  1. एक अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवार की सुंनने की क्षमता अच्छी होनी चाहिए।
  2. सुनने की क्षमता 2000 -4000 फ्रीक्वेंसी होनी चाहिए।

रक्तचाप आवश्यकताएँ (Blood Pressure Requirements)

  • अगर आपकी उम्र 23 साल तक है तो हाई ब्लड प्रेशर 123 होना चाहिए।
  • अगर आपकी उम्र 24 साल तक है तो हाई ब्लड प्रेशर 124 होना चाहिए।
  • अगर आपकी उम्र 25 साल तक है तो हाई ब्लड प्रेशर 122 होना चाहिए।
  • अगर आपकी उम्र 28 साल तक है तो हाई ब्लड प्रेशर 124 होना चाहिए।
  • अगर आपकी उम्र 30 साल तक है तो हाई ब्लड प्रेशर 125 होना चाहिए।
  • अगर आपकी उम्र 32 साल तक है तो हाई ब्लड प्रेशर 126 होना चाहिए।
  • अगर आपकी उम्र 34 साल तक है तो हाई ब्लड प्रेशर 127 होना चाहिए।

आईपीएस शाखाएं (IPS Branches)-

आईपीएस एक बहुत बड़ा विभाग है। बड़ा विभाग होने के कारण इसे कई शाखाओ में बांटा गया है। कुछ शाखाये इस प्रकार है –

  1. आपराधिक जांच विभाग (सीडीआई) (Criminal Investigation Department (CID))
  2. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) (Central Bureau Of Investigation (CBI))
  3. इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) (Intelligence Bureau (IB))

आशा है आपको मेरे द्वारा IPS अधिकारी कैसे बनें ? पर दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी।

यह भी जरूर देखें –

फ्री कंप्यूटर क्लास के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।

सब्सक्राइब करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.youtube.com/channel

कंप्यूटर के फ्री नोट्स लेने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करें –
नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें-

technicalinstitutions.com

IAS अधिकारी कैसे बनें ?

 

1 thought on “IPS अधिकारी कैसे बनें?”

Leave a Comment